HomeBiharबिहार में दशहरे पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने खड़ी कंटेनर में...

बिहार में दशहरे पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने खड़ी कंटेनर में मारी टक्कर, 3 की मौत

लाइव सिटीज, कैमूर: कैमूर एनएच-19 पर दुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली गांव के समीप सोमवार देर रात सड़क हादसे महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े कंटेनर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को आननफानन में स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, तीनों मृतकों में झारखंड निवासी मुस्लिम अंसारी (45) और रोहतास निवासी मुन्ना अंसारी (43) और रजिया खातून (60) के रूप में की गई है। वहीं घायल सभी रोहतास के तिरकुलिया के रहने वाले हैं।  सभी किसी निजी कार्य से कैमूर की ओर जा रहे थे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे खड़ा कंटेनर बिना किसी चेतावनी संकेत के था। इ

ससे यह भीषण हादसा हुआ। गाड़ी की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home