HomeBiharCM नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, एक शख्स कागजात लेकर पहुंच...

CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, एक शख्स कागजात लेकर पहुंच गया पास

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती मनाई जा रही है. पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. गांधी मैदान में महात्मा गांधी की मूर्ति के पास आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गांधी जी को श्रद्धांजलि दी.

इस कार्यक्रम के बाद पटना के शास्त्री नगर पार्क स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के पास भी राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. लाल बहादुर शास्त्री को मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने श्रद्धा सुमन दिया. उन्हें नमन किया.

लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने के बाद जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकलने लगे तो सुरक्षा को तोड़कर एक आदमी उनके पास पहुंच गया. उस आदमी के पास पीला रंग के लिफाफे में कुछ कागजात थे जो मुख्यमंत्री को देना चाहता था. हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे वहां से पकड़ कर हटा दिया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home