HomeBiharनालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महाकुंभ...

नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महाकुंभ जा रही किशोरी समेत 3 की मौत

लाइव सिटीज, नालंदा: नालंदा जिले में भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां राजगीर थाना क्षेत्र के लहुवार लक्ष्मीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में मुकेश कुमार और मंटू कुमार दोनों निवासी लहुवार लक्ष्मीपुर शामिल हैं. तीसरी मृतक एक 14 वर्षीय अज्ञात लड़की है, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है.

घटना उस समय हुई जब तीनों लोग प्रयागराज जाने के लिए बुध पूर्णिमा एक्प्रेस ट्रेन पकड़ने निकले राजगीर रेलवे स्टेशन जा रहे थे. तभी बाईपास स्थित धर्मकांटा के पास खड़ी ट्रक में मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवतों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय लड़की ने भी दम तोड़ दिया.

मृतकों में 20 साल के मुकेश कुमार, 18 साल के मंटू कुमार और एक 14 साल की किशोरी शामिल हैं. मुकेश और मंटू राजगीर के लहुवार लक्ष्मीपुर के रहने वाले थे. किशोरी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है. उधर ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. फिलहाल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और उसे थाना लाया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home