HomeBiharकैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी...

कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी ट्रक से टकराई, 3 की मौत

लाइव सिटीज, कैमूर: कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास एनएच-19 पर खड़े कंटेनर ट्रक में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी. जिससे स्कॉर्पियो सवार एक महिला समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. आसपास के लोगों ने कुदरा पुलिस और एनएचएआई को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और हादसे में शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाया.

कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास यह हादसा हुआ है. जिसमें स्कॉर्पियो सवार महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. पुलिस और एनएचएआई की टीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया, जहां से सभी को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग महाकुंभ से स्नान कर वापस अपने घर जा रहे थे. तभी रविवार सुबह साढ़े 5 बजे के करीब दुर्घटना का शिकार हो गए. घायलों में धनबाद जिले के सीकरी गांव के सुभाष कुमार की 55 वर्षीय पत्नी सूची देवी, स्कार्पियो चालक जमुई जिले के स्वर्गीय रजित खान के 52 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कौशल, धनबाद जिले के सीकरी गांव के रंजीत पासवान की 35 वर्षी पत्नी सुधा देवी और लखीसराय जिले के एटा गांव के श्रीनारायण मंडल की 22 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी शामिल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home