HomeBiharबिहार में दर्दनाक हादसा, गैस सिलेंडर ब्लास्ट में माता-पिता सहित मासूम की...

बिहार में दर्दनाक हादसा, गैस सिलेंडर ब्लास्ट में माता-पिता सहित मासूम की मौत.. कई लोग झुलसे

लाइव सिटीज, दरभंगा: दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर में रविवार शाम को हुए भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. बेचन दास के घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई, जो पल भर में विकराल रूप धारण कर पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक तीन महीने का मासूम बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह झुलस गए.

घटना सुंदरपुर के तेनु पेड़ के निकट बेचन दास के घर की है, जहां रात के भोजन की तैयारी चल रही थी. अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से जोरदार ब्लास्ट हुआ. आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि घर के लोग बच नहीं पाए. आग ने पूरे मकान को घेर लिया और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचाया.

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. विश्वविद्यालय थाना की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. थाना प्रभारी सुधार कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया और आग को जल्द नियंत्रित कर लिया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home