HomeBiharपटना में आज ट्रैफिक रूट पूरी तरह बदला, शपथ ग्रहण को लेकर...

पटना में आज ट्रैफिक रूट पूरी तरह बदला, शपथ ग्रहण को लेकर कई सड़कें बंद; निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये अपडेट

लाइव सिटीज, पटना: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजधानी पटना का बिहार लोक भवन इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे आम लोगों को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह से ही राजधानी में हलचल तेज हो गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या सुरक्षा चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के तहत बिहार लोक भवन के आसपास के सभी प्रमुख मार्गों पर आम वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध सुबह 7 बजे से लागू हो गया है और कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगा।

शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर टेलर रोड, देशरत्न मार्ग और सर्कुलर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके अलावा चिड़ियाघर गेट नंबर-2 से राजेंद्र चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

आईपीएस मेस मोड़ से दक्षिण दिशा और बीपी मंडल गोलंबर से पश्चिम दिशा की ओर जाने वाले रास्तों पर भी नो-एंट्री लागू कर दी गई है। इन सभी मार्गों पर सिर्फ वीआईपी, आमंत्रित अतिथियों और मीडिया के वाहनों को ही अनुमति दी जा रही है।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। करीब 700 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की गई है। हर प्रमुख चौराहे और संवेदनशील इलाके में बैरिकेडिंग की गई है। बिना जांच के किसी भी वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

एक अणे मार्ग, सर्कुलर रोड और विधानसभा के आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments