HomeBiharकैमूर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, दो महिलाओं...

कैमूर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, दो महिलाओं की मौत

लाइव सिटीज, कैमूर: कैमूर में ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया. इस घटना में दो महिला की मौत हो गयी जबकि दर्जनभर लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. घटना हनुमान घाटी के जलेबिया मोड़ की बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दो महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अन्य घायलों का इलाज चल रहा है.

मृतका की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव निवासी रामसूरत बिन्द की पत्नी कलावती देवी और पहड़िया गांव निवासी स्वर्गीय बीगन शर्मा की पत्नी माना कुंवर के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक सभी अधौरा पहाड़ी के धरती माता मंदिर से पूजा पाठ कर अपने घर के लिए लौट रहे थे. हनुमान घाट में जलेबिया मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी.

घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस द्वारा सभी को इलाज के लिए भगवनपुर पीएचसी लाया गया. इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को भभुआ सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया. कलावती देवी को सदर अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी माना कुंवर का सदर में इलाज के दौरान देर रात को मौत हो गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home