HomeBiharआज दिल्ली जाएंगे लालू यादव, 7 अक्टूबर को तेजस्वी और तेजप्रताप के...

आज दिल्ली जाएंगे लालू यादव, 7 अक्टूबर को तेजस्वी और तेजप्रताप के साथ कोर्ट में होंगे पेश

लाइव सिटीज, पटना: लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की ईडी स्पेशल राउज एवेन्यू कोर्ट ने जिन आरोपियों को समन किया, उनमें आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विधायक तेजप्रताप यादव के अलावे अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह और किरण देवी शामिल हैं. इन सभी आरोपियों को 7 अक्टूबर यानी सोमवार कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है.

जमीन के बदले नौकरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की भी मुश्किलें बढ़ गईं हैं. लालू और तेजस्वी के बाद अब उनकी भी मुश्किल बढ़ती जा रही है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में तेजप्रताप को पहली बार समन भेजा है. 7 अक्टूबर को उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा. कोर्ट ने इस मामले में लालू-तेजस्वी और तेजप्रताप समेत कुल 8 लोगों को समन भेजा है.

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कोर्ट से परमिशन लेकर निजी काम से एक हफ्ते से दुबई में थे. सोमवार को कोर्ट में पेश होने के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली वापस पहुंच चुके हैं. 17 सितंबर को कोर्ट ने लालू प्रसाद के परिवार के पांच सदस्यों को 7 तारीख को कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home