HomeBiharआप जैसे फटीचर को…', सदन में भड़के डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव, RJD...

आप जैसे फटीचर को…’, सदन में भड़के डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव, RJD MLC सुनील सिंह से हुई नोकझोंक

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन विधान परिषद में जमकर हंगामा देखने को मिला. इस बार विवाद का केंद्र बने उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एमएलसी सुनील कुमार सिंह. दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई, जिसने कुछ देर के लिए सदन का माहौल गर्मा दिया.

विधान परिषद में बिजेंद्र प्रसाद यादव किसी मुद्दे पर सरकार का पक्ष रख रहे थे. इसी दौरान राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने उनकी आंखों की रोशनी को लेकर टिप्पणी कर दी.

इस टिप्पणी पर मंत्री बिजेंद्र यादव नाराज हो गए. उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप जैसे फटीचर को मैं कुछ नहीं बोल सकता. इसके बाद उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से ही राजद पैदा हुआ है.बहस के दौरान मंत्री ने सुनील सिंह के लिए एक आपत्तिजनक शब्द का भी इस्तेमाल किया, जिससे सदन का माहौल और तनावपूर्ण हो गया

बिजेंद्र यादव की प्रतिक्रिया के बाद राजद सदस्यों ने विरोध जताया. इसी दौरान जदयू एमएलसी संजय सिंह और राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बीच भी तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. कुछ देर तक दोनों पक्षों के सदस्य एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments