लाइव सिटीज, पटना: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रह रहा है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि कुछ जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है. आज राज्य के उत्तर और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में ठनका के साथ ओले गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग की ओर से आज 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका शामिल है.
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, आंधी और बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहने की संभावना है. आठ मई के बाद ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ होने की उम्मीद है. राज्य भर में अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढोतरी होने की संभावना है.
