HomeBiharनर्स की पढ़ाई के दौरान शादी बैन का आदेश रद्द, सोशल मीडिया...

नर्स की पढ़ाई के दौरान शादी बैन का आदेश रद्द, सोशल मीडिया पर बवाल के बाद हरकत में प्रशासन

लाइव सिटीज, गोपलगंज: जिले में नर्स की पढ़ाई के दौरान लड़कियों के शादी नहीं करने का फरमान काफी चर्चा में रहा। अब इस आदेश के खिलाफ ऐक्शन हुआ है और इसे रद्द कर दिया गया है। गोपलगंज के हथुआ अनुमंडल परिसर स्थित एक जीएनएम स्कूल प्रशासन के इस आदेश के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी हंगामा मचा था। इस आदेश में कहा गया था कि नर्स अपनी ट्रेनिंग या पढ़ाई अवधि के दौरान शादी नहीं कर सकती हैं।

दरअसल, 16 अप्रैल को स्कूल की प्राचार्य के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में यह भी कहा गया था कि यदि कोई नर्स पढ़ाई के दौरान शादी करती है तो नामांकन तत्काल रद्द कर दिया जाएगा। आदेश की प्रति स्कूल परिसर की दीवारों पर भी चस्पा कर दी गई थी।

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आदेश की आलोचना की थी और ट्रेनी नर्सों के परिजनों ने इसपर सवाल उठाया था। जिसके बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हुआ। सिविल सर्जन डॉक्टर वीरेंद्र प्रसाद ने इसपर ऐक्शन लिया और इस फरमान को तुरंत रद्द कर दियाा।

इसी के साथ जीएनएम स्कूल की प्राचार्य मानसी सिंह से सिविल सर्जन ने इस आदेश पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। सिविल सर्जन ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं देने पर प्राचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम का भी गठन किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments