HomeBiharIRCTC घोटाला केस में कोर्ट ने टाला फैसला, अब इस दिन होगी...

IRCTC घोटाला केस में कोर्ट ने टाला फैसला, अब इस दिन होगी सुनवाई, लालू परिवार ने लोअर कोर्ट के आदेश को दी है चुनौती

लाइव सिटीज, पटना: IRCTC होटल टेंडर और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को बड़ा फैसला आने की उम्मीद थी. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट को लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला सुनाना था. हालांकि अदालत ने अपना आदेश 16 जुलाई तक के लिए टाल दिया. अब इस मामले पर सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं.

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहले ही चार्जशीट दाखिल कर रखी है. जांच एजेंसी का दावा है कि मामले में पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं. आरोप तय होने की स्थिति में लालू परिवार की कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. पिछली सुनवाई 6 मई को हुई थी. उस दिन भी फैसला सुरक्षित रख लिया गया था.

जानकारी के अनुसार, लालू परिवार ने निचली अदालत के उस आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए गए थे. वहीं, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अदालत में इस याचिका का विरोध किया है. CBI का कहना है कि जांच के दौरान मिले दस्तावेज और साक्ष्य आरोपों को मजबूत करते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments