HomeBiharसीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का तंज, कहा - खटारा हो...

सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का तंज, कहा – खटारा हो चुकी है डबल इंजन की सरकार..

लाइव सिटीज, सासाराम: चुनाव में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारों में गर्मी अभी से साफ देखी जा सकती है।बयानबाज़ी का दौर तेज हो चुका है, और सत्तापक्ष तथा विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जंग अब खुलकर सामने आ रही है।इसी कड़ी में सासाराम में आयोजित राजनीतिक एकजुटता रैली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता के लिए विचारधारा को बार-बार बदला है और बिहार की जनता को धोखा दिया है।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और 2025 का चुनाव निर्णायक होगा।

तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार को ‘खटारा सरकार’ करार दिया. उन्होंने कहा कि यह सरकार अपनी उम्र पूरी कर चुकी है और अब बिहार को चलाने में सक्षम नहीं है. तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि नीतीश जी पर उम्र हावी हो चुकी है और भाजपा नेता अमित शाह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि अब उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा. बीजेपी ने उन्हें हाईजैक कर लिया है.

नीतीश जी पर उम्र हावी हो गया है. अब यह बिहार चलाने के लायक नहीं हैं. भाजपा ने इन्हें हाइजैक कर लिया है. अमित शाह ने साफ कर दिया है कि चुनाव तक ही नीतीश मुख्यमंत्री रहेंगे. भाजपा उनसे चुन चुन कर बदला लेगी.तेजस्वी ने बिहार की डबल इंजन सरकार को भ्रष्टाचार और अपराध का इंजन बताया. उन्होंने कहा कि बीस साल पुरानी यह सरकार खटारा हो चुकी है और अब राज्य के लिए बोझ बन गई है. तेजस्वी ने कहा कि चुनाव तक ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home