HomeBiharबिहार को मिला पहला लक्ष्मण झूला, सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

बिहार को मिला पहला लक्ष्मण झूला, सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

लाइव सिटीज, पटना: पटना के पुनपुन नदी पर बने बिहार के पहले लक्ष्मण झूला को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को समर्पित किया। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटन किया। ये पुल न सिर्फ तकनीकी दृष्टिकोण से खास है, बल्कि यह क्षेत्रीय विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। करीब 83 करोड़ रुपए की लागत से बने इस झूले को तैयार होने में पूरे 6 साल का समय लगा।

पुनपुन नदी पर बने इस झूले की लंबाई और इसकी डिज़ाइन बिल्कुल उत्तराखंड के प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला जैसी है, जिससे यह न सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, बल्कि एक टूरिस्ट स्पॉट के रूप में भी उभरेगा।

इस दौरान सीएम नीतीश कहा की यह पुल पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और इससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

पुनपुन नदी के किनारे स्थित अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष घाट पर बने इस पुल को खास तौर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार किया गया है. इस साल 6 से 21 सितंबर तक आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेले में आने वाले श्रद्धालु पहली बार इस पुल के जरिए घाट तक पहुंच सकेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home