HomeBiharऔरंगाबाद में तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, जानें क्या...

औरंगाबाद में तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, औरंगाबाद: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. तेजस्वी से सवाल किया कि आपने सुपर सीएम की चर्चा की उसके क्या मायने हैं? इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा उनके द्वारा कई बार बोला गया और अब जेडीयू छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मंगनी लाल मंडल का भी ऐसा ही बयान आया है कि बिहार को मात्र साढ़े तीन लोग चला रहे हैं. असली सीएम यानी कि सुपर सीएम डीके बॉस है. उन्हीं के इशारे पर मुख्यमंत्री के साथ-साथ पूरा बिहार चल रहा है.

नीतीश कुमार के हेल्थ कार्ड को लेकर तेजस्वी ने कहा कि इस मामले में कौन क्या कह रहा है उससे उन्हें कोई मतलब नहीं. किसी के व्यक्तिगत मामले पर वे कुछ कहना नहीं चाहते, लेकिन यह सही है कि उम्र बढ़ने के साथ समस्याएं भी बढ़ती हैं. 20 साल के कार्यकाल में उनकी कोई उपलब्धि नहीं है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार के पास कोई विजन नहीं कोई ब्लू प्रिंट नहीं. वे कहते हैं कि सब काम हो गया अब कुछ बचा नहीं. वे ऐसा सोचते हैं कि उनके ही आने के बाद संसार बना और जाने के बाद संसार खत्म हो जाएगा. ऐसा कहीं देखा है क्या कि किसी व्यक्ति विशेष की सोच पर दुनिया कायम है? कहने का मतलब वे थक चुके हैं और उन्हें आराम की जरूरत है.

2025 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि बिहार में इंडिया अलायंस आज भी साथ है, लेकिन टीएमसी बंगाल में अलग चुनाव लड़ी, केरल में लेफ्ट अलग लड़ी, पंजाब में ‘आप’ अलग लड़ी, दिल्ली में आम आदमी पार्टी अलग चुनाव मैदान में है, लेकिन बिहार में हमारा अलायंस आज भी है. क्योंकि सभी पार्टियां बीजेपी के खिलाफ हैं. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home