HomeBiharजीतनराम मांझी ने कहा - झारखंड-दिल्ली में धोखा दिया, वैसा नहीं चलेगा,...

जीतनराम मांझी ने कहा – झारखंड-दिल्ली में धोखा दिया, वैसा नहीं चलेगा, ताक़त दिखाएंगे

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हें। राज्य में चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज है। दिल्ली चुनाव में टिकट नहीं मिलने से जीतन राम मांझी की पार्टी HAM भड़क गई है। HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि वो बिहार चुनाव में अपनी ताकत दिखा देंगे।

NDA में शामिल हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अब कह दिया है कि वो इस चुनाव में अपनी औकात दिखाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड और दिल्ली के चुनाव में औकात देख कर लोगों को टिकट दिया गया था, लिहाजा अब बिहार में वो अपनी औकात दिखाएंगे।

आपको बता दें कि बिहार चुनाव को लेकर अभी NDA में टिकट बंटवारा नहीं हुआ है लेकिन टिकट बंटवारे से पहले जीतन राम मांझी के इन बयानों को प्रेशर पॉलिटिक्स के तौर पर भी देखा जा रहा है। जहानाबाद में जीतन राम मांझी ने कहा, ‘झारखंड और दिल्ली में देखा गया कि किनका क्या औकात है और उसके नाम पर लोगों को टिकट मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home