HomeBiharतेजस्वी यादव ने सरकारी अस्पताल को दिया सात दिन की मोहलत,  कहा-...

तेजस्वी यादव ने सरकारी अस्पताल को दिया सात दिन की मोहलत,  कहा- सब ठीक कीजिए, नहीं तो

लाइव सिटीज, पटना: उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश के बाद मरीजों को और बेहतर इलाज को लेकर सभी जिला अस्पतालों को सात दिनों का टास्क सौंपा गया है. जिला अस्पतालों के अधीक्षक, उपाधीक्षक व अस्पताल प्रबंधकों को सात दिनों के अंदर जैविक कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा अस्पतालों में जितने भी शौचालय हैं, उनकी रिपेयरिंग करानी है. अस्पतालों के वार्ड, ओपीडी और शौचालयों में सफाई रखने का टास्क सौंपा गया है.

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश के बाद राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा सभी जिला अस्पतालों का गैप असेसमेंट कराया गया. मंत्री के निर्देश के बाद जिला अस्पतालों को कहा गया है कि सात दिनों में जितने भी उपकरण खराब या बेकार पड़े हैं, उन्हें चिह्नित करते हुए अलग कर लिया जाये. आवश्यक उपकरण की सूची तैयार कर उसकी खरीद की दिशा में कार्रवाई की जाये.

उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश के बाद राज्य के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के डॉक्टरों के ड्यूटी की जांच करायी गयी. पिछले एक सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग स्तर से करायी गयी जांच में 705 डॉक्टर अपनी ड्यूटी से गायब पाये गये. ऐसे सभी डॉक्टरों के नाम और निबंधन संख्या के साथ विभाग ने गुरुवार को सूची जारी कर दी. साथ ही सभी चिकित्सकों से 28 सितंबर तक अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home