HomeBiharतेजस्वी ने SIR को लेकर EC पर साधा निशाना, कहा - ज्ञानेश...

तेजस्वी ने SIR को लेकर EC पर साधा निशाना, कहा – ज्ञानेश गुप्ता और चुनाव आयोग के लोगों ने PC तक नहीं की…

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में चुनाव आयोग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) चला रहा है। इसके तहत मतदाता सूची को दुरुस्त किया जा रहा है। इस बीच विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। वहीं आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें इंटेंसिव रिवीजन से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जिस प्रकार से यह किया जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने SIR की प्रक्रिया को लेकर कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हमने बिहार बंद किया, विपक्ष के कई नेताओं ने इसको लेकर चिंता जताई लेकिन चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता ने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त पर बड़ा आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि आश्चर्य इस बात का है कि ज्ञानेश गुप्ता अनऑफिशियली मीडिया से लगातार मिल रहे हैं। जो सूची अमित शाह और पीएम मोदी ने उन्हें सौंपी है, उसके काम में लगे हुए हैं। तेजस्वी ने कहा कि हम SIR के खिलाफ नहीं है लेकिन जिस तरीके से यह किया जा रहा है वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोकतंत्र को खत्म होते हुए नहीं देख सकते। उन्होंने कहा कि इसको लेकर हम हर एक प्लेटफाॅर्म पर लड़ाई लड़ेंगे। देशभर के जितने बड़े नेता हैं, हम सबको पत्र लिख रहे हैं और 19 तारीख को दिल्ली में खड़गे जी के घर इंडिया गठबंधन की बड़ी मीटिंग है , उसमें हम शामिल होंगे और अपनी बात को मजबूती के साथ रखेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home