HomeBiharBJP को झटका: प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल हुए पूर्व प्रदेश...

BJP को झटका: प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल हुए पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी के पुराने और कद्दावर नेता व पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा  प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए। उनके साथ कई जिलों के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता भी जन सुराज का हिस्सा बने।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कुमार सिंह और संस्थापक प्रशांत किशोर ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रशांत किशोर ने बीजेपी से आए नेताओं-कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर भी तीखा हमला बोला।

प्रशांत किशोर ने जेडीयू द्वारा चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा से मंगवाई गई पीले रंग की बस पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि नीतीश कुमार जी मेरी पार्टी के सांकेतिक रंग की गाड़ी से घूमेंगे। लेकिन जब नीतीश कुमार पीले रंग के रथ से घूमेंगे तो लोग यह समझेंगे कि उन्होंने भी मान लिया है कि जेडीयू का भविष्य जन सुराज ही है। मैंने पहले भी कहा है कि नवंबर के बाद जेडीयू के जितने भी नेता-कार्यकर्ता हैं, उनका घर कहीं और नहीं, जन सुराज ही होगा।

दूसरी ओर, तेज प्रताप यादव इन दिनों पीले रंग की टोपी पहने घूम रहे हैं। इस पर प्रशांत किशोर ने कहा, “पीला रंग भगवान विष्णु का होता है, इसलिए हमने इसे चुना था। इस्लाम में भी इसका विशेष महत्व है। पीले रंग में सबको रंगना है, लेकिन हर पीला रंग सोना नहीं होता। अब गांव-गांव में लोग पीले रंग का मतलब जन सुराज पार्टी समझ रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home