HomeBiharशिवराज, नितिन, तावड़े पहुंचे पटना, 3 बजे के बाद नीतीश कुमार का...

शिवराज, नितिन, तावड़े पहुंचे पटना, 3 बजे के बाद नीतीश कुमार का इस्तीफा.. बिहार को आज मिलेगा नया CM

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने जा रहा है. बीते 20 साल से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान नए सीएम के नाम की पर्ची लेकर पटना पहुंच गए हैं.

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. आज पटना के अटल सभागार में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में वे शामिल होंगे. उसके बाद विधानसभा के सेंट्रल में एनडीए की मीटिंग होगी. जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकते हैं. शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और विनोद तावड़े भी पटना पहुंच गए हैं.

इससे पहले नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक में भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि 2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नयी सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा. इस बैठक के बाद कई मंत्रियों ने नीतीश के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments