HomeBiharतिलक से लौट रही स्कॉर्पियो को बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर,...

तिलक से लौट रही स्कॉर्पियो को बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 4 लोग घायल

लाइव सिटीज, जमुई: जमुई में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अहले सुबह 3 बजे के करीब की है।

मामला जमुई जिला के सिकंदरा चौक पर सड़क हादसे से जुड़ा है। गांव के लोग सोमवार को लखीसराय के अरमा गांव में तिलक देने को गए थे और मंगलवार की सुबह वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा चौक पर एक बालू लदे ट्रक ने स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि घटनास्थल पर वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और रमाकांत सिंह की मौत हो गई।

जबकि, वाहन पर सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए घायलों को लेकर लोग नवादा लौट रहे थे। इसी क्रम में अरुण सिंह की मौत हो गई है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home