HomeBiharआज दिल्ली जायेंगे सम्राट चौधरी, CM बनने के बाद पहली बार पीएम...

आज दिल्ली जायेंगे सम्राट चौधरी, CM बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एनडीए की तरफ से बिहार के मुख्यमंत्री बने। अब सम्राट चौधरी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। ये शिष्टाचार मुलाकात होगी।

इसके बाद सम्राट चौधरी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात होनी है। बिहार में कैबिनेट का विस्तार बाकी है। सीएम सम्राट चौधरी के अलावा बीजेपी कोटे से कोई भी विधायक मंत्री नहीं बना है। जेडीयू से सिर्फ बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। 

नीतीश कुमार के इस्तीफे और एनडीए की नई सरकार बनी। अब सरकार की बागडोर भारतीय जनता पार्टी के पास है। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments