HomeBiharपटना के सदाकत आश्रम में हंगामा, कांग्रेस और बीजेपी के समर्थक आपस...

पटना के सदाकत आश्रम में हंगामा, कांग्रेस और बीजेपी के समर्थक आपस में भिड़े

लाइव सिटीज, पटना: पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते नजर आए. प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ता कुर्जी मोड़ से मार्च करते हुए कांग्रेस दफ्तर तक पहुंचे. हालात तब बिगड़ गए जब भाजपा कार्यकर्ता कथित रूप से कांग्रेस कार्यालय का गेट तोड़कर अंदर घुस गए और वहां राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई.

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हो गई. देखते ही देखते यह झड़प हिंसक रूप ले बैठी. एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. कांग्रेस कार्यालय परिसर में खड़ी कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है.

हालात बिगड़ने पर दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई. कांग्रेस कार्यालय परिसर में खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और नुकसान पहुंचा. मारपीट में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन तब तक काफी क्षति हो चुकी थी. हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home