HomeBiharरोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर तीखा हमला, नीतीश कुमार की मानसिक...

रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर तीखा हमला, नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति से कर दी तुलना

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लालू यादव को लेकर बयान दिया। उसके बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने विजेंद्र यादव को इस मामले में आड़े हाथों लेते हुए बड़ी बात कह डाली है। रोहिणी आचार्य ने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जी की दिमागी हालत जैसी मानसिक स्थिति विजेंद्र यादव की भी हो गयी। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर किए गए पोस्ट पर कहा है कि फेल डबल इंजन की सरकार जवाबदेही से भागती है।

रोहिणी आचार्य ने आगे कहा कि फेल डबल इंजन वाली सरकार में शामिल लोगों की फितरत रही है जवाबदेही से भागने की, पत्रकारों ने राज्य की बदहाल आर्थिक स्थिति, बजट संतुलन और वित्तीय प्रबंधन जैसे जनहित से जुड़े गंभीर सवाल उप – मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव से पूछे। जवाब देने की बजाए विजेंद्र यादव अपनी सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश में बड़ी बेशर्मी से अमर्यादित टिप्पणी उन लालू जी पर करते दिखे। जिन लालू जी वजह से विजेंद्र यादव अपना लंबा राजनीतिक सफर तय कर सके।

उन्होंने कहा कि नीतिगत सवालों को टालने के लिए लालू जी जैसे राजनीति के शिखर पुरुष पर अमर्यादित टिप्पणी करना लोकतांत्रिक जवाबदेही से साफ़ तौर पर पीछे हटना है और ये दर्शाता है कि उप – मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति भी अपने नेता नीतीश कुमार जी की ही तरह दुरुस्त नहीं है , बढ़ती उम्र का असर दिमाग पर पड़ता दिख रहा है। नीतिगत जवाब के अभाव में अभद्र टिप्पणी का सहारा लेना गिरी हुई मानसिकता व वैचारिक शून्यता का प्रतीक है और साफ़ तौर पर यह दर्शाता है कि सत्ता पक्ष के पास वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments