लाइव सिटीज, पटना: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बिहार के कई हिस्सों में खराब मौसम आजादी के जश्न में खलल डाल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को उत्तर और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई इलाकों में मॉनसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी। राज्य के 18 जिलों में आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उत्तर बिहार के 5 प्रमुख जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पटना समेत 13 अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि अगले 24 घंटों में कहीं भी भारी भारी बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम बिहार के पांच जिलों पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), पश्चिम चंपारण (बेतिया), गोपालगंज, सिवान और सारण (छपरा) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
13 जिलों में ठनका-बारिश का येलो अलर्ट
प्रभावित जिले: बक्सर, भोजपुर (आरा), कैमूर, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर
संभावित खतरा: इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ठनका (वज्रपात) गिरने की आशंका है
सुरक्षा सलाह: खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है
