HomeBiharबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 200 किलोवाट इलेक्ट्रिसिटी खरीद को मंजूरी,...

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 200 किलोवाट इलेक्ट्रिसिटी खरीद को मंजूरी, जानें नया रेट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने वाली है. राज्य को 200 मेगावाट तक नवीकरणीय बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. ऐसे में बिजली का नया रेट भी तय कर दिया गया है. बिहार विद्युत विनियामक आयोग की ओर से बिजली खरीद को लेकर 25 सालों के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, बिजली उपभोक्ताओं के लिए नया रेट 4.25 रुपये प्रति यूनिट तय किया गया है. आयोग की तरफ से बिजली खरीद के समझौते को मंजूरी भी दे दी गई है. बताया जा रहा है कि यह बिजली पवन और सौर ऊर्जा के साथ-साथ बैटरी भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) से उपलब्ध कराए जाने की तैयारी है.

गौर करने वाली बात यह है कि 200 मेगावाट की बिजली शाम के वक्त उपलब्ध कराई जाएगी. लगभग 4 घंटे शाम के सबसे व्यस्त समय में बिजली उपलब्ध होगी. इतना ही नहीं, अगर जरुरत पड़ी तो 6 घंटे भी बिजली दी जा सकती है. पीक आवर में बाजार से महंगे रेट पर बिजली खरीदने पर निर्भर कम रहना पड़ेगा. लेकिन इस परियोजना के शुरू होने में अभी वक्त है. यह संभावना जताई जा रही है कि 30 जून 2028 तक इस परियोजना को चालू किया जा सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home