लाइव सिटीज, पटना: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, बादल गरजने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी है. इस दौरान बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.
मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा कुछ जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है. जबकि कुछ जिलों में तेज धूप के साथ उमस वाली गर्मी जैसी स्थिति रह सकती है. लेकिन शाम-शाम तक कई इलाकों में बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, दो-तीन दिनों के गैप के बाद पटना और आस-पास के इलाकों में एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव होगा. उत्तर तटीय ओडिशा और सटे गंगीय पश्चिम बंगाल पर स्थित गहरा अवदाब पिछले 6 घंटे से बना हुआ है और लगभग 12 घंटे किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है. इससे अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.
