लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को राज्य के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने जिन 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. उनमें बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल शामिल हैं. इनके अलावा सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में भी बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 12 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का यह सिलसिला यूं ही बना रहेगा. उत्तर बिहार के कुछ जिलों में इस दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 15 अगस्त के बाद ही पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो सकेगा.
