लाइव सिटीज, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी निशाना साधते हुए कुर्सी का लालच छोड़ देने की सलाह दी। तेज प्रताप यादव ने कहा कि राहुल गांधी शुरू से बुलेट चलाते रहे, लेकिन उनका शौक पूरा नहीं हुआ है। बुलेट बाइक चला ली, अब इनको लालच हो गया है कुर्सी पर बैठने का। ये लालचपंती से दूर रहें। और जो अपना कुकिंग कर रहे थे, मुर्गा-मीट बना रहे थे, वही बनाते रहें।
इंडिया गठबंधन का चेहरा बनने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि ‘प्रियंका गांधी ही गठबंधन को चला सकती हैं, वो इंदिरा गांधी जी की तरह हैं। राहुल गांधी जी से चलने वाला नहीं है। यात्रा निकलने से, बुलेट पर बैठने से कुछ होने वाला नहीं है।’
तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि ‘राहुल गांधी के किसी के ऊपर आरोप लगा देने के कुछ नहीं होगा। अब ये नीतीश कुमार के ऊपर आरोप लगा रहे। नीतीश कुमार अपनी कुर्सी और बिहार छोड़कर गए। कोई और मुख्यमंत्री बन गए। अब ये दूसरे राज्य हैं। इन्हें क्या बिहार की गद्दी पर बैठना है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से किए गए नौकरी देने के वादे पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि केवल बातें करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसे धरातल पर उतारना होगा। उन्होंने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि रोजगार की बात हो रही है, लेकिन युवाओं को वास्तव में नौकरी मिलनी चाहिए ताकि बिहार से पलायन रुके। रोजगार मिलने से युवा नशे और गलत रास्तों से बच सकेंगे
