HomeBiharराबड़ी देवी डेढ़ बीता में हस्ताक्षर करती थीं', तेजस्वी के बयान पर...

राबड़ी देवी डेढ़ बीता में हस्ताक्षर करती थीं’, तेजस्वी के बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का पलटवार

लाइव सिटीज, पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर दिए गए बयान को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार के लिए वह ‘काला दिन’ था, जब राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया गया था.

संजय सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव को बयान देने से पहले अपने परिवार के राजनीतिक इतिहास को भी याद रखना चाहिए.उन्होंने दावा किया कि जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बनी थीं, तब उन्हें ठीक से अपना नाम लिखना भी नहीं आता था. वे डेढ़ बित्ता में अपना हस्ताक्षर करती थीं. उन्होंने कहा कि बिहार में उस समय कई योग्य और पढ़े-लिखे नेता मौजूद थे, लेकिन लालू प्रसाद यादव ने सभी को किनारे कर अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया.

संजय सरावगी ने कहा कि राबड़ी देवी का मुख्यमंत्री बनना बिहार के लिए अच्छा फैसला नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय परिवारवाद को प्राथमिकता दी गई और योग्य नेताओं की अनदेखी की गई.

इससे पहले तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने उन्हें ‘अंगूठा छाप मुख्यमंत्री’ बताया था. इससे पहले भी तेजस्वी ‘चीप मिनिस्टर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं.तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन बड़े लोगों को सस्ती दरों पर जमीन दी जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home