HomeBiharपटना में रावण वध की तैयारी पूरी, आम जनता के लिए खुले...

पटना में रावण वध की तैयारी पूरी, आम जनता के लिए खुले रहेंगे आठ गेट, कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बुराई पर अच्छाई की विजय का त्योहार दशहरा का आज आखिरी दिन विजयादशमी है. पटना के गांधी मैदान में शाम में रावण वध का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम के लिए  आयोजक दशहरा ट्रस्ट कमेटी की तैयारी जहां अंतिम रूप में हैं, तो वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी कोई अनहोनी घटना ना हो इसकी भी पुरजोर तैयारी की गई है. डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा ने दावा किया है कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है.

डीएम चंद्रशेखर ने बताया है कि आम लोगों को कोई भी असुविधा नहीं होगी. गांधी मैदान में कुल 13 गेट में आठ गेट सिर्फ आम जनता के आने-जाने के लिए खुले रहेंगे, जबकि 1, 2 और 3 नम्बर गेट अति वीआईपी से लेकर वीआईपी लोगों के लिए रखा गया है. 13 नंबर गेट मीडिया के लिए रिजर्व किया गया है.

डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हम लोग पिछले 20 दिनों से रावण वध की तैयारी में लगे हुए थे, जो अब पूरी हो चुका है. पूरे कार्यक्रम की निगरानी 128 सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी. इसके अलावा गांधी मैदान में 13 वॉच टावर बनाया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home