HomeBihar21 दिन बाद ही दूसरी बार बिहार आ रहे हैं PM मोदी,...

21 दिन बाद ही दूसरी बार बिहार आ रहे हैं PM मोदी, फूकेंगे चुनावी बिगुल

लाइव सिटीज, सीवान: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैंं। यहां विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। तीन महीने में यह पीएम मोदी का तीसरा बिहार दौरा होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी 20 जून को सीवान आएंगे। सीवान में पीएम मोदी की जनसभा होगी। पीएम मोदी कई सौगात भी सीवान से देंगे। इस दौरे पर सौगात और रैली दोनों साथ-साथ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को दिवसीय दौरे पर बिहार आए थे। पीएम मोदी ने अपने इस दौरे के दौरान पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था। इसके अलावा उन्होंने बिहटा बनने वाले एयरपोर्ट का भी शिलान्यास किया था। पटना में पीएम मोदी का रोड शो हुआ था। इस रोड शो में काफी भीड़ भी जमा थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home