HomeBiharPM मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया शुभारंभ, रोड...

PM मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया शुभारंभ, रोड शो जारी

लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. पहले दिन उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. इसके साथ ही बिहटा एयरपोर्ट का भी शिलान्यास किया. अभी पीएम का पटना में रोड शो चल रहा है. 

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य गणमान्य भी मौजूद थे.

वहीं 30 मई को मोदी रोहतास के विक्रमगंज जाएंगे. जहां हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के साथ-साथ रैली को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. आज के रोड शो के कारण राजधानी पटना में ट्रैफिक रूट में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home