HomeBiharमहाकुंभ में जा रहे पप्पू यादव के सलाहकार की सड़क हादसे में...

महाकुंभ में जा रहे पप्पू यादव के सलाहकार की सड़क हादसे में मौत, 6 KM तक कार को घसीटता रहा ट्रक

लाइव सिटीज, पटना: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के सोशल मीडिया प्रभारी आर्यन शर्मा एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा आरा-मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जब आर्यन अपने माता-पिता के साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे। इस हादसे ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके शुभचिंतकों और सांसद पप्पू यादव को गहरे शोक में डाल दिया है। सांसद ने सोशल मीडिया पर आर्यन की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

जानकारी के मुताबिक, आर्यन शर्मा की गाड़ी आरा-मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्सर जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के पास दुर्घटना का शिकार हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कंटेनर ने आर्यन की स्कॉर्पियो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो को कंटेनर ने लगभग 100 मीटर तक घसीटा। हादसे के वक्त आर्यन खुद गाड़ी चला रहे थे और टक्कर लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home