HomeBiharबिहार में ठंड का सितम जारी, 16 जिलों में आज घने कोहरे...

बिहार में ठंड का सितम जारी, 16 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नमी अचानक बढ़ गई है. जिसकी वजह से कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आज (23 जनवरी) भी कई जगहों पर कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहने वाली है. बिहार के पांच जिलों में कोल्ड-डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर और सारण में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा.

24 घंटों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में विशेषकर हिमालय की तराई से सटे क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है. आज बिहार के अधिकतम जिलों में न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास जिला सबसे ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा बांका में 10.3, नालंदा में 10.4, जमुई 10.5, गया 10.9, शेखपुरा 11.1, वैशाली 11.3, पटना 11.4, गोपालगंज 12, दरभंगा 12.8, पश्चिमी चंपारण 13.8, मधेपुरा 13.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home