HomeBiharपापा... आपके लिए बाबा गरीबनाथ का प्रसाद लाया हूं! सीतामढ़ी से लौटे...

पापा… आपके लिए बाबा गरीबनाथ का प्रसाद लाया हूं! सीतामढ़ी से लौटे निशांत ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, भावुक हुआ पल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके बेटे निशांत कुमार ने मुलाकात की। सीतामढ़ी से लौटने के बाद निशांत ने अपने पिता से मुलाकात कर उन्हें बाबा गरीबनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय बातचीत हुई और माहौल भावुक नजर आया।
मुलाकात के दौरान निशांत ने पिता को प्रसाद देते हुए कहा, “पापा… आपके लिए बाबा गरीबनाथ का प्रसाद लाया हूं।” बेटे के हाथों प्रसाद पाकर नीतीश कुमार ने भी स्नेह के साथ उसे स्वीकार किया। पिता-पुत्र की इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह पल चर्चा में आ गया।

निशात कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर पिता नीतीश कुमार को प्रसाद देते हुए फोटो शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘सीतामढ़ी का दो दिवसीय दौरा संपन्न होने के उपरांत बीते दिन आदरणीय पिताजी श्री नीतीश कुमार जी से भेंट कर उन्हें बाबा गरीबनाथ मंदिर, मुजफ्फरपुर एवं माता जानकी मंदिर, पुनौरा धाम, सीतामढ़ी में दर्शन-पूजन का प्रसाद दिया। इस दौरान उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनका मार्गदर्शन सदैव जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।’

आपको बता दें कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के दो दिवसीय सीतामढ़ी दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इसके साथ ही कई मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments