HomeBiharमुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कार्पियो ने पुलिस समेत तीन को रौंदा, BMP जवान...

मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कार्पियो ने पुलिस समेत तीन को रौंदा, BMP जवान की मौत, दो जख्मी

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मोतीपुर थाना के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ड्यूटी से निकले पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक BMP जवान की मौत हो गई, जबकि सब-इंस्पेक्टर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतक BMP जवान की पहचान भार्गव भूषण के रूप में हुई है. वह मूल रूप से पूर्णिया जिले के रहने वाले थे और पिछले करीब एक महीने से मोतीपुर थाने में पदस्थापित थे. हादसे में मोतीपुर थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और पुरानी बाजार निवासी दुकानदार विनोद कुमार साह भी घायल हुए हैं.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने BMP जवान भार्गव भूषण को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और दुकानदार विनोद कुमार साह को बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments