HomeBiharचाचा हमारे बड़े … होली के बहाने नीतीश पर लालू की बेटी...

चाचा हमारे बड़े … होली के बहाने नीतीश पर लालू की बेटी रोहिणी का सीएम नीतीश पर तंज

लाइव सिटीज, पटना: रंगो का त्योहार होली करीब है। पूरा बिहार होली की मस्ती में सराबोर है। नेताओं पर भी होली का रंग चढ़ चुका है। होली मिलन समारोह में रंगों के साथ सियासी गुलाल की बरसात हो रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने होली के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है।

बुधवार को विधान परिषद में मां राबड़ी देवी पर नीतीश कुमार के तल्ख तेवर पर आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर रोहिणी ने अपनी बात कही है।कभी किसी के नाम की रेल चलाएं, कभी चलाएं तीर फुस्सफुसिया। अब बात – बात पर खीज दिखाएं फिर भी चाचा हमारे रहे बड़े रंगरसिया। बुरा न मानो होली है.. वैसे बुरा मानने की भी पूरी छूट है।

एक पोस्ट में रोहिणी आचार्या ने बुधवार को विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच हुई नोक झोंक को लेकर भी टिप्पणी की है जिसमें नीतीश कुमार को दिमारी बीमारी और मानसिक अवसाद से पीड़ित बताया है। रोहिणी आचार्या ने लिखा है कि मानसिक अवसाद, दिमागी बीमारी, वैचारिक कुंठा से ग्रस्त मुख्यमंत्री के हाथों में बिहार है। ऐसे व्यक्ति से मर्यादित वक्तव्यों, बयानों की उम्मीद बेमानी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home