HomeBiharसीएम नीतीश ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टर्मिनल का लिया जायजा, पटना एयरपोर्ट पर...

सीएम नीतीश ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टर्मिनल का लिया जायजा, पटना एयरपोर्ट पर बन रहे 11 एयरो स्टेशन

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माणाधीन टर्मिनल का निरीक्षण किया। इस दौरान कैफेटेरिया, आधुनिक लांज, पार्किंग, चेक इन काउंटर समेत टर्मिनल के विभिन्न भागों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जून माह तक सारे कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। यहां 11 एयरो स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण करते रहे हैं। बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करें ताकि यहां यात्रियों को और सुविधा मिल सके। यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए इस एयरपोर्ट का विस्तारीकण किया जा रहा है, जिसमें यात्रियों को आधुनिक सुविधायें मिल सकेगी। इस एयरपोर्ट से अधिक से अधिक उड़ानें संचालित होने से बड़ी संख्या में यात्री हवाई यातायात का लाभ उठा सकेंगे। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बिहटा में बनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का स्थल निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डा आधुनिक सुविधाओं से लैश होगी। हवाई यातायात को बेहतर बनाने के लिए यहां आधुनिकतम व्यवस्थायें की जाएगी। यहां 10 ऐयरो स्टेशन होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन खगौल बिहटा ऐलिवेटेड सड़क का भी निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home