HomeBiharअररिया में पुल ढहने पर अशोक चौधरी ने कहा - मामले में...

अररिया में पुल ढहने पर अशोक चौधरी ने कहा – मामले में तत्कालीन सहायक अभियंता और कनीय अभियंता निलंबित कर दिया गया है

लाइव सिटीज, पटना: ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री ने बताया कि अररिया जिलान्तर्गत सिकटा प्रखंड में कार्य प्रमंडल, अररिया, ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन टी.05 नेपाल बोर्डर झाला चौक से जाकीरपारस के अंतिम सीमा के चैनेज 33-20 किमी में बकरा नदी पर निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी जानकारी प्राप्त हुई।

वहीं,घटना की जानकारी प्राप्त होते ही अशोक चौधरी मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्कालीन सहायक अभियंता अंजनी कुमार जो कार्यपालक अभियंता के भी प्रभार में थे एवं कनीय अभियंता मनीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मंत्री ने निर्माणाधीन पुल के संवेदक सिराजुर रहमान के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए काली सूची (Black list) में डालने की कार्रवाई करने का निदेश दिया है।

आज ही मंत्री के निदेश पर मुख्य अभियंता पूर्णियां की अध्यक्षता में एक 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच दल का गठन किया गया है। मंत्री द्वारा जांच दल को उक्त पुल के फाउंडेशन की गहराई, फाउंडेशन, सब्सट्रक्चर एवं सुपर स्ट्रक्चर में प्रयुक्त सामग्रियों की मात्रा, गुणवत्ता, एवं कराये गए कार्य के वर्कमैनशिप की विस्तृत जांच कर समन्तव्य जाँच प्रतिवेदन 7 दिनों के अन्दर उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया है।

चौधरी ने कहा है कि जाँचोपरांत किसी भी स्तर पर दोषी पाये जाने के बाद उन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित सभी संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी साथ ही जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home