HomeBiharनीतीश कुमार का बड़ा हमला- “पहले की सरकार फालतू, अब खत्म हुआ...

नीतीश कुमार का बड़ा हमला- “पहले की सरकार फालतू, अब खत्म हुआ डर का माहौल”

लाइव सिटीज, रोहतास: कैमूर और रोहतास में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा ने सियासी माहौल गरमा दिया। रोहतास में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार बिल्कुल फालतू थी, कोई काम नहीं होता था और हालात इतने खराब थे कि लोग शाम होते ही घरों से बाहर निकलने से डरते थे

सीएम ने कहा कि उस दौर में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर झगड़े करवाए जाते थे, शिक्षा व्यवस्था कमजोर थी, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल थीं और सड़कों की हालत बेहद खराब थी। बिजली भी बहुत कम इलाकों तक ही सीमित थी। उन्होंने कहा कि “उन्होंने गड़बड़ की, उसके बाद हम लोग आए और हमने विकास का काम किया। आज बिहार में डर का माहौल खत्म हो चुका है।”

अपने भाषण के दौरान सीएम ने सभा में मौजूद लोगों को अनुशासन बनाए रखने की भी नसीहत दी। जब कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे थे तो उन्होंने मंच से ही कहा, “अरे बीच में क्यों बात कर रहे हो, आराम से सुनो। सुनोगे तभी समझ पाओगे कि देश और राज्य में क्या हो रहा है।”

वहीं, इससे पहले कैमूर में मंत्री अशोक चौधरी ने भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार में जो भी सरकार बनेगी, वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चलेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता का भरोसा आज भी नीतीश कुमार के साथ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments