HomeBiharनिशांत कुमार ने पूरी नहीं की पढ़ाई, पर संपत्ति करोड़ों में; कैश...

निशांत कुमार ने पूरी नहीं की पढ़ाई, पर संपत्ति करोड़ों में; कैश कितना? शपथपत्र में हुए कई खुलासे

लाइव सिटीज, पटना: बिहार एमएलसी चुनाव के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत एनडीए की तरफ से 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है. इसी के साथ सभी उम्मीदवारों ने शपथपत्र ने उनकी शिक्षा, संपत्ति और अन्य जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है. इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के शपथपत्र में उनकी पढ़ाई से लेकर संपत्ति तक की पूरी जानकारी सामने आई है,

शपथपत्र के अनुसार उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की थी, जिसमें कुल 8 सेमेस्टर होते हैं. लेकिन उन्होंने केवल 5 सेमेस्टर तक ही पढ़ाई पूरी की. यानि निशांत कुमार अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी.

शपथपत्र में निशांत कुमार ने अपनी कुल संपत्ति लगभग 4.63 करोड़ रुपये बताई है। इसमें उनकी चल और अचल दोनों प्रकार की संपत्ति शामिल है.

कुल संपत्ति: लगभग 4.63 करोड़ रुपये
चल संपत्ति: करीब 1.96 करोड़ रुपये
अचल संपत्ति: करीब 2.67 करोड़ रुपये

यह आंकड़े उनके वित्तीय स्थिति की स्पष्ट तस्वीर पेश करते हैं और यह दर्शाते हैं कि उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा स्थायी निवेश और संपत्ति के रूप में है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments