HomeBiharमुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान PNG पाइपलाइन में ब्लास्ट, एक युवक...

मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान PNG पाइपलाइन में ब्लास्ट, एक युवक की मौत, 10 से ज्यादा घायल

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में सोमवार को गैस पाइपलाइन में जोरदार धमाका हो गया. हादसा सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में हुआ, जहां सड़क पर नाला निर्माण का काम चल रहा था. खुदाई के दौरान जेसीबी और पोकलेन मशीन की चपेट में जमीन के नीचे बिछी PNG गैस पाइपलाइन आ गई. पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद गैस का तेजी से रिसाव शुरू हो गया और कुछ ही देर में जोरदार धमाका हो गया

इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास के घरों के शीशे टूट गए. धमाके के बाद इलाके के एक मकान में आग भी लग गई. अचानक हुए विस्फोट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा के लिहाज से सबसे पहले प्रभावित इलाके को खाली कराया गया, ताकि गैस रिसाव और आग से होने वाले खतरे को कम किया जा सके.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home