लाइव सिटीज, पटना: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की नई तिथि घोषित कर दी गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को बताया कि NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.
एनटीए ने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से NEET-UG 2026 की पुनः परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है. परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें
बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा) विनीत जोशी, सचिव (स्कूल शिक्षा) संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह, CBSE के चेयरपर्सन राहुल सिंह, और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के आयुक्तों के साथ-साथ दूसरे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए.
