HomeBiharनीट की परीक्षा आज, बिहार में 142 से अधिक परीक्षा केंद्र.. अभ्यर्थियों...

नीट की परीक्षा आज, बिहार में 142 से अधिक परीक्षा केंद्र.. अभ्यर्थियों के लिए ये सावधानियां हैं जरूरी

लाइव सिटीज, पटना: देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 आज यानी 3 मई को आयोजित की जा रही है. परीक्षा को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा कड़ी कर दी गई है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वे परीक्षा से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से समझ लें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके

बिहार में इस बार 35 जिलों में 142 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर लगभग 1.60 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. अकेले पटना में 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 85 हजार छात्र परीक्षा देंगे. परीक्षा पूरी तरह ऑब्जेक्टिव होगी, जिसमें कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे. इनमें फिजिक्स के 45, केमिस्ट्री के 45 और बायोलॉजी के 90 प्रश्न शामिल होंगे. कुल परीक्षा 720 अंकों की होगी. एनटीए ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे गाइडलाइन का पालन करें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दें.

इस बार परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सीसीटीवी कैमरों के जरिए अभ्यर्थियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. परीक्षा केंद्रों पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पहचान हो सके. इसके अलावा सभी केंद्रों की निगरानी सीधे मुख्यालय से भी की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि इस बार परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कई स्तरों पर जांच की व्यवस्था की गई है

एनटीए ने एडमिट कार्ड के साथ-साथ बायोमेट्रिक सत्यापन को भी अनिवार्य किया है. अभ्यर्थियों की पहचान केवल दस्तावेजों से ही नहीं, बल्कि डिजिटल तरीके से भी सुनिश्चित की जाएगी. इसके लिए फिंगरप्रिंट और अन्य बायोमेट्रिक डाटा का इस्तेमाल किया जाएगा. हालांकि, अगर किसी तकनीकी कारण से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में दिक्कत आती है, तो भी अभ्यर्थी को परीक्षा देने से नहीं रोका जाएगा. ऐसे मामलों में उम्मीदवार को एक विशेष घोषणा पत्र भरना होगा, जिसके बाद उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments