HomeBiharआज बिहार आ रहे हैं नरेंद्र मोदी, बिहार चुनाव से पहले PM...

आज बिहार आ रहे हैं नरेंद्र मोदी, बिहार चुनाव से पहले PM मोदी का दौरा बेहद अहम

लाइव सिटीज, भागलपुर: दील्ली चुनाव में शानदार जीत के बाद बीजेपी की नजर अब बिहार विधानसभा चुनाव पर है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का भागलपुर दौरा बेहद अहम है. हालांकि यह सरकारी कार्यक्रम है लेकिन इसका संदेश दूर तक जाएगा. पीएम आज भागलपुर हवाई अड्डा मैदान से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली से सीधे देवघर आएंगे. देवघर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का विशेष विमान लैंड करेगा, उसके बाद वह वहां से भागलपुर के लिए रवाना होंगे. मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:00 बजे के आसपास भागलपुर पहुंचेंगे. जहां से वह किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे. इससे करोड़ों किसानों को सीधे लाभ होगा.

नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9 करोड़ 80 लाख किसानों के लिए राशि जारी करेंगे. इससे बिहार के 76 लाख किसानों को लाभ मिलेगा. देश भर के किसानो के खाते में 22 हजार करोड़ की राशि ट्रांसफर होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home