HomeBiharPM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम...

PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल

लाइव सिटीज, पटना: पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया आए. पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन उन्होंने किया. साथ ही बिहार को कई और सौगात दिए. पूर्णिया में एक जनसभा भी हुई. इस जनसभा के मंच पर पीएम मोदी और सांसद पप्पू यादव के बीच कुछ गुफ़्तुगू भी हुई. पीएम मोदी और पप्पू यादव दोनों बेहद खुशमिजाज अंदाज में बातचीत करते दिखे. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है.

जनसभा के मंच पर पीएम मोदी, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार के अलावे भी कई मंत्री और सांसद बैठे थे. पीएम मोदी अपने बगल की कुर्सी पर बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान अचानक पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पीएम मोदी से मिलने पहुंचे.

पीएम मोदी को पप्पू यादव ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया. पीएम मोदी ने भी उसी अंदाज में उनका अभिवादन स्वीकार किया. इसके बाद पीएम मोदी ने पप्पू यादव से कुछ कहा, तो पप्पू उनके करीब आ गए. दोनों नेताओं के बीच कुछ बातचीत हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री ठहाका लगाकर हंसते दिखे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home