HomeBiharबिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने पीयू के छात्र...

बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने पीयू के छात्र हर्ष को दी श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री  अशोक चौधरी ने आज वैशाली के मझौली गांव पहुंचकर बी एन कॉलेज के दिवंगत छात्र हर्ष राज जी के परिजनों से मुलाक़ात कर शोक-संवेदना व्यक्त की। श्री चौधरी ने बयान जारी कर कहा है कि महाविद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है उस परिसर में इस तरह का अपराध करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

अशोक चौधरी ने बताया कि हम घटना के बाद से ही प्रशासन के सम्पर्क में हैं, बिहार पुलिस मुस्तैदी के साथ अपराधियों की गिरफ़्तारी में जुटी हुई है और कुछ आरोपियों की गिरफ़्तारी भी हुई है। बाकी दोषियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। श्री चौधरी ने कहा कि हर्ष हमारे लिए एक परिवार की तरह था, आज से उनके परिवार की ज़िम्मेदारी हमारी है, हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि किसी भी परिस्थिति में आपके साथ खड़े रहेंगे।

अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे युवाओं को समझने की जरूरत है, किसी भी कारण से एक निर्दोष की जान ले लेना अमानवीय है। कलिंगा में युद्ध के बाद सम्राट अशोक ने भी शांति को अपनाया था, हम भी भगवान महावीर और बुद्ध की धरा के वासी हैं, हमें जाती में बंटा हुआ नहीं बल्कि सबको जोड़कर एक नया बिहार बनाना है।

बता दें सोमवार को हर्ष की हत्या के बाद अशोक चौधरी के बेटी शांभवी चौधरी ने भी दुख जताया था। उन्होंने हर्ष को अपना भाई बताया था। हर्ष शांभवी के चुनाव प्रचार में भी शामिल रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home