HomeBiharकरगहर में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने विजयादशमी पर्व पर रावण...

करगहर में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने विजयादशमी पर्व पर रावण पुतला दहन का किया आयोजन, जानें समाजसेवी विवेक पांडेय ने क्या कहा

लाइव सिटीज, रोहतास: स्थानीय बाजार करगहर के दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा शनिवार को विजयादशमी पर्व पर रावण पुतला दहन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सह रावण वध शाहाबाद प्रक्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय उर्फ सोनू पांडेय ने किया। दुर्गा पंडाल में विवेक पांडेय सोनू का भव्य स्वागत किया गया। जहां पंडाल में मौजूद राम लक्ष्मण सीता के वेष में कलाकारों के द्वारा विवेक पांडेय सोनू ने चलकर जय श्री राम के जयघोष के साथ रावण पुतला में तीर चलाकर पुतले में आग लगाया।

जहां हजारों की संख्या में बुड्ढ़े, नौजवान,महिलाएं एवं बच्चों ने रावण दहन के साक्षी बने। वहीं दूसरी तरफ मां काली परिसर सिरिसिया दूर्गा पंडाल में भी रावण पुतला दहन का कार्यक्रम का उद्घाटन विवेक पांडेय सोनू ने किया। जहां राम लखन सीता बनें कलाकारों के साथ जाकर तीर चलाकर वध किया।

पांडेय ने बताया कि हमें अपने अंदर रावण रूपी अंहकार को भी जलाना होगा। विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य के विजय का पर्व है। मानव को रावण पुतला दहन में अपने द्वेष, अंहकार सहित कई अन्य नकारात्मक विचारों का भी दहन करे। ताकि समाज एकजूट होकर सकारात्मक विचारों को अपने अंदर बनाये रखें एवं जन- जन का कल्याण हो।

मौके पर करगहर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष महावीर सौण्डिक, राजेश गुप्ता, पप्पू गुप्ता, कृष्णा सिंह, मिथलेश सेठ, अजय नाना पाटेकर, मनोज पाण्डेय,अजय दादा, राहुल पांडेय, अनुज सिन्हा, विवेक सोनी वहीं सिरिसिया में पूजा समिति अध्यक्ष अनिल चौधरी, अनुप कुमार, मनोज प्रभाकर, जयप्रकाश पासवान, अनुपम पाठक, साहित्य कुमार, चंद्र शेखर आजाद, शिवशंकर गुप्ता, महेंद्र कुमार, नितीश पासवान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments