HomeBiharनिगरानी की बड़ी कार्रवाई: पटना ADM सप्लाई और दानापुर सब-रजिस्ट्रार के ठिकानों...

निगरानी की बड़ी कार्रवाई: पटना ADM सप्लाई और दानापुर सब-रजिस्ट्रार के ठिकानों पर छापेमारी

लाइव सिटीज, पटना: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में पटना के ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर की जिला सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वाति के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो की अलग-अलग टीमें दोनों अधिकारियों से जुड़े परिसरों में तलाशी अभियान चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार, निगरानी टीमों ने पटना और बेगूसराय स्थित आवासों पर एक साथ तलाशी शुरू की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और उनके परिवार से जुड़े वित्तीय लेन-देन, संपत्ति और निवेश से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

नकदी और आभूषण बरामद

तलाशी के दौरान निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम को भारी मात्रा में नकदी, आभूषण और निवेश से संबंधित दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। टीम बरामद सामान और दस्तावेजों का आकलन कर रही है। तलाशी पूरी होने के बाद बरामदगी और संपत्ति से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

आय से अधिक संपत्ति का मामला

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में यह कार्रवाई की जा रही है। निगरानी ब्यूरो की टीम यह जांच कर रही है कि अधिकारियों के पास मौजूद संपत्ति, नकदी, आभूषण और निवेश उनकी घोषित आय और ज्ञात स्रोतों से मेल खाते हैं या नहीं।
फिलहाल पटना और बेगूसराय में तलाशी की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ओर से बरामद संपत्ति और दस्तावेजों को लेकर विस्तृत जानकारी जारी की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home